Breaking News

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के जन्मदिन पर सपा नेता ने किया रुद्राभिषेक




बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने नगर के एक शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु की कामना की।

 

सपा उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने रुद्राभिषेक कराने के बाद कहा कि आठ बार के विधायक रामगोविन्द चौधरी ने टीडी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बन कर राजनीति में कदम रखा था। उसके बाद वे जेपी आंदोलन में कूद पड़े थे। पहले चिलकहर और बाद में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते गरीबों व नौजवानों की आवाज बुलंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रामगोविन्द चौधरी जैसा नेता  विरले होते हैं। राजनीति में उनकी मौजूदगी आवश्यक है।





सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसलिए भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर उनसे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविन्द चौधरी जी के सुदीर्घ जीवन की कामना किया गया। ताकि गरीबों, मजलूमों, किसानों व नौजवानों की आवाज हमेशा बुलंद रहे। श्री कान्हजी ने कहा कि चूंकि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी के निधन को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए केक काटने के लिए रामगोविन्द चौधरी जी ने मना किया था। इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, रामू यादव आदि उपस्थित रहे।