Breaking News

पीसीएस(जे ) 2022 का परिणाम घोषित,302 में 165 पर महिलाओं का कब्जा, परिणाम देखे यहां



प्रयागराज।। पीसीएस (जे )2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 302 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये है ।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पी सी एस जे 2022 का अंतिम परिणाम घोषित किया।उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जू० डि०) परीक्षा-2022 के परिणाम के विशेष बिंदु -

1- कुल 302 चयनित अभ्यर्थियों मे 165 महिला अभ्यर्थी चयनित। (लगभग 55%)।

2- टॉप 20 मे , 15 महिला अभ्यर्थी। 

3- साक्षात्कार खत्म होने के 48 घंटे के भीतर  परिणाम घोषित। 

4- कुल चयनित  अभ्यर्थियों  मे प्रदेश के 60 जिलों का प्रतिनिधित्व।


UPPSC ने प्रतिष्ठित राज्य न्यायिक सेवा- PCS(Judicial) की चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता,शुचिता,पारदर्शिता के साथ समयबद्धता से पूर्ण कर साढ़े 6 महीने में साथ ही साथ साक्षात्कार खत्म होने के 48 घंटे के अंदर  परिणाम घोषित कर एक कीर्तिमान बनाया है।


उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश बनने की उपलब्धि है।हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हो रहा है। टॉप 20 में 15 बच्चियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है।कुल 303 चयनित अभ्यर्थियों में 165 बच्चियों ने सफलता का कीर्तिमान स्थापित,जो लगभग 55% है।




उत्तम प्रदेश में सुरक्षा के बंधन ने उत्प्रेरक की भूमिका निभाते हुए नारी को गौरवशाली सशक्तिकरण प्रदान किया है।महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है।

उत्तर प्रदेश का हर जिला इस चयन प्रक्रिया में गौरव के साथ अपना प्रतिनिधित्व कर रहा है।उत्तर प्रदेश के 60 जिले से कोई न कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर अपने जिले का,अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।