Breaking News

6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता व आरोपी एक ही गांव के



बलिया।। नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है।6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है।आरोपी युवक भी किशोरी के ही गांव का है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जा रही है।





पीड़िता के मां के अनुसार आरोपी उसकी 6 वर्षीय बेटी को उठा कर अपने पास के ट्यूबेल में ले गया था। जहां से बच्ची को गंभीर हालत में लाया गया है। बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था। पुलिस जांच में जुट गयी है। परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही करने में लगी हुई है।

बयान पीड़िता की मां


        अपर पुलिस अधीक्षक बलिया का बयान