Breaking News

मनबढ़ दामाद ने की चचिया ससुर की गोली मारकर हत्या, खुद के पैर में भी मारी गोली

 



बलिया। उभांव थाना अंतर्गत नगर के वार्ड नम्बर 10 में सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे किसी बात को लेकर घर आये अपने  बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व चचेरे ससुर को दामाद ने पिस्टल से गोली मार कर हत्या कर दी है । साथ ही घटना को नाटकीय रूप देने के लिये अपने भी पैर में गोली मार लिया। घटना के बाद आनन फानन में दोनों लोगों को सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीच रास्ते मे hi चचेरे ससुर बासडीह निवासी पूर्व चेयरमैन नन्दलाल सिंह के बड़े भाई शत्रुध्न सिंह 58 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि  घायल युवक मनीष सिंह का जिला अस्पताल में इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। जबकि शत्रुध्न सिंह के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है।





बता दे कि मनीष सिंह एक इन्टर कालेज में अध्यापक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासडीह  के पूर्व चेयरमैन नन्दलाल सिंह की लड़की की शादी बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 10 निवासी मनीष सिंह 40 वर्ष  पुत्र रमाशंकर सिंह  से हुई थी। सोमवार शाम को बासडीह पूर्व नगर अध्यक्ष रेनू सिंह के भसुर शत्रुघ्न सिंह अपने भाई पूर्व चेयरमैन नन्दलाल सिंह के दामाद मनीष सिंह बेल्थरारोड नगर  स्थित वार्ड नम्बर 10  अपने भतीजी के साथ मनीष द्वारा किये जा रहे विवाद को सुलझाने के लिये आये थे।








रात में खाना खाने के बाद एसी लगे कमरे में शत्रुघ्न सिंह दामाद मनीष सिंह के साथ सोने चले गए।किसी बात को लेकर  दोनों में विवाद हो गया और मनीष कमरे से निकल कर अंदर गया और दूसरे कमरे से लाइसेंसी पिस्टल लेकर पुनः अपने कमरे में आकर  पिस्टल निकालकर  चचेरे ससुर पर गोली चला दी और अपने भी पैर में गोली मार लिया। गोली चलने से शत्रुघ्न सिंह व दामाद दोनों घायल हो गये।  सूचना मिलते ही उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जिला अस्पताल ले जाते समय  शत्रुघ्न सिंह 58 वर्ष पुत्र कांता सिंह की मौत हो गयी । घायल  मनीष सिंह पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उभांव  थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि इस घटना की छानबीन की जा रही है।