Breaking News

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत, मचा कोहराम


 


                  फ़ाइल फोटो - मृतक सुनील यादव 

नरही(बलिया)।। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरवनपुर में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बता दे कि शनिवार के दिन सुनील यादव 30 वर्ष पुत्र नागेन्द्र यादव के घर मकान में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था जिसके चलते वह घर से सामान बाहर निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि नमी के चलते घर में करेंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी वह करेंट की चपेट में आ गए और असमय काल के गाल में समा गए। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।बता दें कि सुनील यादव तीन भाई थे। मृतक सुनील का एक ढांई साल का लड़का है।