Breaking News

मानक विपरीत लगी विकास प्रदर्शनी पर भड़के डीएम : कहा नही होने दूंगा भुगतान




बलिया।। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने के लिये लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों में कैसे घोटाला होता है, उसका नजारा बलिया में देखने को मिला है। इस प्रदर्शनी को देख कर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार इतने नाराज हुए कि 28 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन तक नही किये। यही नही प्रदर्शिनी लगाने वाले ठेकेदार की शिकायत उच्चाधिकारीयों से करने की भी बात मीडिया के सामने की।





दरअसल यह प्रदर्शनी 100 फिट *60 फिट में लगाने का आदेश है। लेकिन कलेक्ट्रेट बलिया में लगी यह प्रदर्शिनी 30 फिट *50 फिट के लगभग में ही लगी है। यही नही जेनेरेटर लगे होने के वावजूद भी मात्र कुछ देर के लिये चला कर कोरम पूरा किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो यह लगभग 13 लाख का कार्य है। आधे अधूरे कार्य करके 13 लाख के सरकारी राजस्व की लूट का यह मामला जांच होने पर करोड़ों में जा सकता है।

एक पत्रकार ने ज़ब संबंधित ठेकेदार से मोबाइल पर बात की और जिलाधिकारी की नाराजगी से अवगत कराया तो कहा कि हमारे खिलाफ शिकायत से कोई फर्क नही पड़ने वाला है, मेरा भुगतान ऊपर से हो जायेगा। योगी जी के राज में और जिलाधिकारी के नाक के नीचे जो व्यक्ति इतना बड़ा घोटाला कर सकता है तो वह अन्य जगहों पर कैसे घोटाला करता होगा, यह समझा जा सकता है। निश्चित ही इस ठेकेदार की मिलीभगत सचिवालय तक है।