Breaking News

अधिवक्ताओ के धरना प्रदर्शन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई वरिष्ठ अधिवक्ता घायल



हापुड़।। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन और जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स के मौके पर जाम खुलवाने को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठी चार्ज में कई वरिष्ठ अधिवक्ता घायल हुए है।


अपनी साथी अधिवक्ता प्रियंका त्यागी पर दर्ज हुए झूठे मुकद्दमे के खिलाफ वकील शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन हापुड की पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमे कई वकील गंभीर रूप से घायल हो गये है।




अधिवक्ताओं ने कहा है कि हापुड़ पुलिस का यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है।बार कौंसिल ऑफ़ उत्तरप्रदेश को इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके जिला हापुड़ पुलिस को बर्खास्त करना चाहिए।




                            अपडेट
        तीन दिन पहले एक महिला वकील अपने पिता के साथ कार से गाजियाबाद की तरफ जा रहीं थी, जैसे ही वह तहसील चौपले के पास पहुंची पीछे से बाइक पर आ रहे सिपाही की बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इसी बात को लेकर महिला अधिवक्ता और सिपाही के बीच काफी विवाद हो गया था। पुलिस वकील और उसके पिता को लेकर थाने पहुंची, वहां सिपाही ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में हापुड़ बार एसोसिएशन ने पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए आज तहसील चौराहे पर जाम लगाया था, इसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर जाम को खुलवाया। लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।