Breaking News

भाजपा नगर उपाध्यक्ष का चंद्रयान पर किया गया पोस्ट वायरल, चन्द्रमा पर दिखाया शराब मिलने का पोस्ट,भाजपा ग्रुप में मचा हड़कंप



मधुसूदन सिंह

बलिया।। एक तरफ जहां पूरे विश्व में चन्द्रमा पर चंद्रयान -3 की सेफ लैंडिंग से भारत व भारतीय वैज्ञानिकों का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कामयाबी को लेकर इतने उत्साहित है कि आगामी 26 अगस्त को पूरे देश में वैज्ञानिको को बधाई देने और उत्साहित करने के लिये रैली निकालने की बात कहे है, तो वही बलिया में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता है जो इस कामयाबी पर इतने उत्साहित हो गये है कि फेसबुक पर अपनी पोस्ट में चांद पर अंग्रेजी देशी शराब व वियर की दुकान का अभी से बोर्ड लगा दिये है।




फेसबुक पर यह पोस्ट होते ही भाजपा नगर कमेटी के ग्रुप में हड़कंप मच गया। लोग इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट कर रहे है। नगर अध्यक्ष भाजपा अभिषेक सोनी ने बलिया एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि श्री गुप्ता द्वारा किया गया पोस्ट बहुत ही निंदनीय है। यह पोस्ट भारत व भारत के वैज्ञानिकों की सफलता को कमतर करके और बहुत ही भद्दे तरीके से प्रस्तुत करना है। श्री सोनी ने कहा कि भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी से ऐसे पोस्ट की उम्मीद नही की जा सकती है।

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ और मीडिया तक पहुंचा, श्री गुप्ता ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन भाजपा के नगर कमेटी के ग्रुप में इस पोस्ट को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।