Breaking News

निधरिया बाल गृह बालिका निकेतन में रेडक्रास के पदाधिकारियों ने मनाया रक्षाबंधन, संवासिनी बहनों से बंधवायी राखी, दिया उपहार




बलिया।।इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपाध्यक्ष रेडक्रास के मार्गदर्शन में चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता के नेतृत्व में निधरिया स्थित बाल गृह बालिका निकेतन में बच्चियों के बीच जाकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।इस दौरान उपस्थित सभी बच्चियों ने रेडक्रास के पदाधिकारियों /सदस्यों को राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद रेड क्रॉस के सदस्यों ने बहनों को मिठाई खिलाते हुए उपहार स्वरूप कॉपी व पेन दिया।




 रक्षाबंधन के बाद एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए रेडक्रास बलिया के संरक्षक सदस्य व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रेडक्रास पूरे विश्व में मानव कल्याण व असहाय लोगों की सेवा के लिये जाना जाता है। इसी क्रम रेडक्रास की टीम इन बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया कर इनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है।





चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास की टीम सेवा भाव के अपने स्वभाव के अनुरूप रक्षाबंधन का पावन पर्व इन बच्चियों के बीच मनाने आयी है।आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह ने इस दौरान उपस्थित बच्चियों से उनकी समस्याओं के विषय में निजी रूप से जाना। इस विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु सिंह ने रेडक्रास के सदस्यों का इस प्रकार के कार्यक्रम के लिये धन्यवाद व आभार प्रकट किया। 

बैठक में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मधु सिंह , चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता  , संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा  , आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह  आदि उपस्थित रहे।संचालन आजीवन सदस्य अभिषेक राय ने किया।