Breaking News

यूपी एटीएस ने बलिया से महिला समेत पाँच नक्सलियों को किया गिरफ्तार






हथियार समेत अन्य सामग्री भी बरामद


बलिया।।  स्वतंत्रता दिवस के दिन यूपी एटीएस ने बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई। जिनके विरुद्ध लखनऊ में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा एटीएस ने दर्ज करवाया।

बताया जाता है कि सभी आरोपी बलिया में मीटिंग कर रहे थे, तभी एटीएस ने तारा देवी, लल्लू राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत, विनोद साहनी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुख्ता सूचना मिलने पर एटीएस की टीम ने छापा मारकर बलिया निवासी तारा देवी, लल्लू राम, सत्य प्रकाश, राममूरत और विनोद साहनी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नाइन एमएम की पिस्टल, कारतूस, सात मोबाइल, लैपटॉप, प्रतिबंधित संगठन का नक्सली साहित्य, पम्पलेट और दस हजार रुपये बरामद हुए हैं।स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में नक्सल प्रशिक्षण प्राप्त महिला नक्सली तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा भी शामिल है। इसके अलावा लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत तथा विनोद साहनी को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पांचों नक्सली बलिया जिले के रहने वाले हैं।