Breaking News

मोदी जी के लिये बाकी कार्यकाल कांटों भरा, राहुल गांधी से आमने सामने चुनाव में मिल जायेगी शिकस्त : आचार्य राजीव नारायण शर्मा




मधुसूदन सिंह

बलिया।। वर्तमान समय में अपनी सटीक व बेबाक भविष्यवाणियों से सुर्खियों में रहने वाले ज्योतिशाचार्य आचार्य राजीव नारायण शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी का बचा हुआ कार्यकाल मुश्किल भरा और ताज कांटों भरा होगा। इनको राजनैतिक रूप से मानसिक पीड़ा को झेलना पड़ेगा। यही नही आचार्य श्री शर्मा ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर राहुल गांधी इनके खिलाफ पर्चा भर देंगे तो मोदी जी सीट बदल लेंगे, अगर ऐसा नही किया तो हार पक्की होंगी।

यही नही आचार्य शर्मा ने पीएम मोदी के देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को भी ख़ारिज कर दिया है। कहा है कि देश को कोई नेता विश्व गुरु नही बना सकता है। अगर भारत विश्व गुरु बनेगा तो सिर्फ व सिर्फ सनातन धर्म के प्रचार से  और यह 2050 के बाद ही संभव हो पायेगा।



देश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों, प्राकृतिक आपदा, रेल दुर्घटना आदि के लिये आचार्य शर्मा ने पीएम मोदी के द्वारा अशुभ काल में नये संसद भवन के उद्घाटन को जिम्मेदार मानते है। यही नही इसके आगे यह भी कहते है कि इसके चलते आगामी 17 अगस्त से 30 अक्टूबर तक देश में हिंसा चरम पर होंगी।

उपरोक्त बातें आचार्य राजीव नारायण शर्मा ने 4 PM चैनल पर इसके संपादक संजय शर्मा के साथ एक भेंटवार्ता में कही है। बता दे कि इसी चैनल पर आचार्य शर्मा ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से 15 दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि 100 प्रतिशत राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आएगा। यह भी कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव के अंत में राहुल गांधी ज़ब संसद में भाषण देंगे तो सत्ता पक्ष कैसे अपने आप को संभालेगा?



.......तो राहुल गांधी को नही हरा पायेंगे पीएम मोदी 

राहुल गांधी की कुंडली का परीक्षण करने के बाद आचार्य शर्मा कहते है कि राहुल की कुंडली में राहु 7 वे घर में 18 माह तक रहे है। 7 वा घर इमेज़ का होता है। इसी कारण से राहुल की इमेज़ ख़राब हुई। लेकिन अब राहु 30 अक्टूबर से राहुल गांधी की कुंडली के 6 वे घर में जा रहे है। राहु तुला राशि से मीन राशि में गोचर कर रहे है। 6 वा घर चुनाव लड़ने का होता है। लोकसभा का चुनाव भी अक्टूबर 2023 के बाद यानी संभवतः अप्रैल मई 2024 में होंगे। ऐसे में राहुल गांधी अगर 10 जगह से भी चुनाव लड़ जाये तो भी सभी सीटों से जीत पक्की है। कोई ईरानी या अन्य या खुद पीएम मोदी भी राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ कर जीत नही सकते है।यहां तक कहा कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी पर्चा भर देंगे तो पीएम मोदी चुनाव क्षेत्र भी बदल सकते है।






14 अगस्त से पीएम मोदी के लिये कष्टकारी समय

आगामी 14 अगस्त के बाद से पीएम मोदी के सबसे ख़राब व मानसिक कष्ट देने वाला समय आने वाला है। इसके लिये आचार्य शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जन्मकाल (6.4.1980) और पीएम मोदी द्वारा दूसरे कार्यकाल के लिये 30.5.2019 की शाम को सूरज अस्त के बाद लिये गये शपथ को जिम्मेदार मान रहे है। यही नही नये संसद भवन के उद्घाटन के समय को अशुभ काल और देश में विदेशों से लाये गये चीतो की मौत को भी बीजेपी और पीएम मोदी के लिये कष्टकारी बता रहे है।

आचार्य शर्मा के अनुसार भाजपा का गठन 6.4.1980 को हुआ था। जिसके कारण इसका वर्षफल ख़राब है। यही नही सूरज के अस्त होने के बाद 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ पीएम मोदी ने ली थी। यही कारण है कि अब देश में प्राकृतिक आपदाये, दंगे फसाद, अन्य उपद्रव हो रहे है। देश के मणिपुर में हुए जातीय संघर्ष, हरियाणा में सांप्रदायिक संघर्ष, महाकाल लोक की मूर्तियों के खंडित होने, बड़े बड़े शहरों में बाढ़ का आना, रेल दुर्घटना आदि घटनाये अशुभ समय में देश के राजा के द्वारा किये गये शुभ कार्यों की बदौलत ही हो रही है।

विदेश से लाये गये चीतो में से 30 प्रतिशत यानी 9 की मौत को भी आचार्य राजीव नारायण शर्मा राजा और देश पर संकट के रूप में देख रहे है। आचार्य शर्मा ने कहा है कि चाहे चीता हो या शेर इनको जंगल का राजा कहा जाता है। इनकी मौत को शकुन शास्त्र में राजा पर आने वाले संकट के रूप में वर्णित किया गया है। राजा को (लोकतान्त्रिक देश में सत्ता के मुख्य को ) इंद्र व प्रजा का पिता कहा गया है। अगर पिता कोई गलत कार्य करता है तो उसका फल परिवार के अन्य सदस्यों को भी भोगना पड़ता है। परोक्ष रूप से देश में जो अराजकता का माहौल कई राज्यों में बना हुआ है, इसके लिये आचार्य शर्मा ने पीएम मोदी के द्वारा अशुभ काल में संसद भवन के उद्घाटन और बीजेपी की कुंडली को दिया है।

2050 के पहले नही बन पायेगा हिन्दू राष्ट्र, जाने क्यों?


आचार्य शर्मा ने कहा है कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को (14/15 की रात्रि 12.01 am ) मिली थी। भारत को आजादी वृषभ लग्न में और राहु लग्न में बैठा है । राहु के लग्न में होने के कारण भारत टेक्नोलॉजी में तो आगे बढ़ रहा है क्योंकि टेक्नोलॉजी का गुरु राहु होता है। लेकिन वर्तमान समय में ज्ञान के लिये कारक वृहस्पति ख़राब है। देश का विजडम धरातल पर चला आया है। यही कारण है कि विवेकहीनता और एक व्यक्ति विशेष पर देश की अधिसंख्य जनता आश्रित होकर देश को विश्व गुरु होने का सपना देख रही है। कहा है कि देश को विश्व गुरु कोई नेता नही बल्कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और इसके प्रति आस्था बढ़ा कर बना जा सकता है।

कहा कि आज लोगों ने पीला वस्त्र पहनने और टीका लगाने, माला पहनने को ही हिन्दू धर्म मान लिया है। लेकिन आज जो हिन्दू धर्म के ठेकेदार बने हुए है कितनो ने वेद उपनिषद पुराण रामायण गीता श्रीमद भागवत आदि धर्म ग्रन्थ पढ़े है? आज की अधिकतर युवा पीढ़ी और नेता इन ग्रंथो को हाथ भी नही लगाये होंगे। ज़ब आप धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन करोगे ही नही तो कैसे समझोगे कि हिन्दू धर्म क्या है? सत्य बोलना, क्रोध न करना, झूठ न बोलना, हिंसा न करना, क्षमा करना आदि हिन्दू धर्म के मूल है। आज क्या हिन्दू राष्ट्र बनाने निकले लोगों में ये गुण है? हाथों में तलवार, लाठी डंडे लेकर, दूसरों को अपशब्द कहकर हिन्दू धर्म का विस्तार करेंगे? हिंदुत्व तो प्रेम सिखाता है, प्यार करना सिखाता है, अहिंसा की सीख देता है, गलती करने वालों को क्षमा करने की बात कहता है, पूरे विश्व को अपना परिवार कहता है। ऐसे गुणों के साथ अगर आप हिंदुत्व का झंडा लेकर जायेंगे तो हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नही रोक सकता है। अगर ऐसा होगा तो 2050 के बाद भारत हिन्दू राष्ट्र जरूर बन जायेगा।


17 अगस्त से 30 अक्टूबर तक हिंसा का दौर

आचार्य राजीव नारायण शर्मा ने कहा कि बीजेपी की कुंडली में 10 वर्षो के लिये चन्द्रमा की दशा चल रही है। यही कारण है कि इन वर्षो में भावनात्मक मुद्दे उछालने पर भाजपा को खूब फायदा हुआ। इन वर्षो में बाकी मुद्दों पर भावनात्मक मुद्दे हमेशा हावी रहे है और भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का काम किये है।

आगामी 14 अगस्त से जो ग्रहों की चाल होने वाली है, उसमे गुरु राहु से पीड़ित होंगे। गुरु के घर में राहु का निवास होगा, जिससे गुरु चांडाल योग बन रहा है, जो अनिष्टकारी होता है। शनि बक्री है जिससे तीसरी दृष्टि बन रही है। 17 अगस्त से और ख़राब स्थिति आ रही है। इस दिन सिँह संक्रांति हो रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से 1.35 pm पर वृश्चिक राशि के चौथे घर में जायेंगे। चौथा घर आंतरिक सुरक्षा का होता है। शनि चौथे घर में,10 वे घर में बुध मंगल सूर्य चन्द्रमा, चार ग्रह सामने से देख रहे है। मंगल और शनि आमने सामने होते है तो हिंसा होती है। यानी सत्ता के द्वारा कुछ ऐसे कार्य होंगे जिसके विरोध में पूरे माह हिंसा होंगी।

18 अगस्त को मंगल अपनी राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के मंगल 8 वी दृष्टि से वृहस्पति को पीड़ित कर रहे है। यानी धर्म पर मार पड़ेगी या यूं कहे कि धार्मिक दंगे होंगे। राहु पहले से ही गुरु के घर में रह कर पीड़ित कर रहा है, इसके साथ ही ज़ब मंगल और शनि की मार गुरु पर पड़ेगी तो देश में झगड़ा फसाद और बढ़ेगा। यह सब 30 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।आचार्य शर्मा ने लोगों से ऐसी घड़ी में हनुमान जी का पाठ करने और सुरक्षित रहने के लिये याचना करने की अपील की है।