Breaking News

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया जोरदार धरना, शासन को भेजा 13 सूत्रीय मांग पत्र






चंद्रशेखर राय बने संगठन के मीडिया प्रभारी 

बलिया।। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षक पदों पर पदोन्नति का प्राविधान बनाने, चिकित्सकीय सुविधा, अवकाश नगदीकरण, चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति पूर्व की भांति करने आदि 13 सूत्री मांगो को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया पर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सैयद मु मुजतबा हुसैन ने कहा कि पूर्व सरकारों की भांति वर्तमान सरकार भी हमारी लम्बे समय से चली मांगो को अनदेखी कर रही है। अब शिक्षणेत्तर कर्मचारी आरपार की लड़ाई के लिये तैयार है। संघर्ष की इसी कड़ी में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया है। अगले चरण में मंडल स्तर पर और इसके बाद लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंच कर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।





इसके बाद भी अगर शासन स्तर से सकारात्मक रुख नही अपनाया जाता है तो हम कड़े संघर्ष के लिये भी तैयार है। साथियों, पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष निर्णायक दौर में है। यदि सरकार पुरानी पेंशन को लागू नही करती है तो संगठन को कड़ा फैसला लेना पड़ेगा। प्रादेशिक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर राय को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनियों से स्वागत किया।





इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडेय, शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला मंत्री राम विलास यादव, के साथ ही संगठन के प्रांतीय संरक्षक ललन सिंह, प्रांतीय मंत्री गुप्तेश्वर पाठक, जनपदीय मंत्री संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री नरेंद्र कुमार यादव, संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राम दुलार राम, जितेन्द्र राम संप्रेक्षक, राजू सिंह, संयुक्त मंत्री अभिषेक सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, संरक्षक परशुराम प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर उपाध्याय और संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।