Breaking News

शराब तस्कर डाल डाल तो दुबहड़ पुलिस पात पात : फिर पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, चारपहिया वाहन से ले जाते हुए 168 लीटर शराब बरामद




मधुसूदन सिंह 

 बलिया।। थाना दुबहड़ पुलिस आजकल शराब तस्करों के साथ जमकर चोर पुलिस का खेल, खेल रही है। तस्कर डाल डाल चल रहे है तो दुबहड़ पुलिस पात पात चल कर इनके खेल को बिगाड़ दे रही है। शुक्रवार को दुबहड़ पुलिस  द्वारा एक चार पहिया वाहन महिन्द्रा जायलो के बॉडी के अन्दर माँडिफाईड बाँक्स बनाकर उसमे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 938 नग OFFICERS CHOICE फ्रूटी पैक (प्रत्येक 180 ML) कुल 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को  छिपाकर ले जाते समय बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है ।



उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय करीब 18.30 बजे  अभियुक्त  मिथिलेश कुमार यादव पुत्र सीताराम राय निवासी दरबा थाना ताजपुर हलई जिला समस्तीपुर बिहार द्वारा चार पहिया वाहन  महिन्द्रा जायलो के बॉडी के अन्दर माँडिफाईड बाँक्स बनाकर उसमे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 938 नग OFFICERS CHOICE फ्रूटी पैक (प्रत्येक 180 ML) कुल 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को  छिपाकर ले जाते समय गिरफ्तार/ बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।






                   पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 157/2023 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 420 भादवि थाना दुबहड बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

   1. मिथिलेश कुमार यादव पुत्र सीताराम राय निवासी दरबा थाना ताजपुर हलई जिला समस्तीपुर बिहार

                   बरामदगी का विवरण

1. अवैध अंग्रेजी शराब कुल 938 नग OFFICERS CHOICE फ्रूटी पैक (प्रत्येक 180 ML) कुल 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

2. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया महिन्द्रा जायलो वाहन DL3CBM9876