Breaking News

2 गोवंश बछड़ो के साथ तस्कर गिरफ्तार



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर रोकथाम हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस ने शुक्रवार को तड़के 3.20 बजे दो राशि गोवंशीय पशुओं सहित गो तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।





           थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक मुन्ना लाल यादव मय हमराह हेका रामजीत यादव व का प्रिंस प्रजापति के साथ भोर में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सुचना मिली कि एक पशु तस्कर दो गोवंशीय पशु (बछड़ों) के साथ थाना क्षेत्र के सोनापाली मोड़ पर मौजुद है। मुखबिर की बातो पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तस्कर रामाज्ञा यादव निवासी भंडारी थाना नगरा को दो बछड़ों के साथ पकड़ लिया तथा थाने ले आई। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ सिंकदरपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज है।