Breaking News

बलिया की युवती से 32 लाख की साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन मूल के 3 ठग गिरफ्तार, अबतक 100 करोड़ की कर चुके है ठगी



मधुसूदन सिंह

आजमगढ़ / बलिया।। सहतवार बलिया की युवती से कई बार में लगभग 32 लाख की साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन मूल के 3 साइबर ठगों को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा पूंछताछ में और बरामद दस्तावेजों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि इन लोगों ने अबतक लगभग 100 करोड़ रूपये की ठगी करके नाइजीरियन व अफ़्रीकी बैंकों में पैसों को जमा कराया है।

बता दे कि दिनांक 14-05-20023 को साइबर ठगी की शिकार वादिनी ने थाना सहतवार जनपद बलिया में प्रार्थना पत्र दिया था कि instagram पर lawrence_micheal022 ने दोस्ती कर मेरे शादी में महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 32 लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी है। जिसकी सूचना के आधार पर मु0अ0स0 119/2023 धारा 419, 420 भादवि 66. डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अपराध के सफल अनवारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ द्वारा 20.07.20023 को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को स्थानांतरित किया गया।


 पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से नाईजीरियन गैंग के 3 शातिर नाईजिरियन  अपराधी जो चन्दर विहार, निलोठी दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहे है,का नाम प्रकाश में आया।



अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से दिल्ली राज्य जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर निरीक्षक  विमल प्रकाश राय , साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया था। कल दिनांक 16-09-2023 को उक्त अभियोग की विवेचना से 03 नाइजीरियन शातिर साइबर अपराधी 1. CHIBUIKE AUSTINE SOUCHE PASSPORT NO A11159152 ADDRESS- UMUNWAMRI ISUNJABA ISU LGA IMO STATE NIGERIA 2- CHIMEZIE JUSTICE SO GODWIN PASSPORT NO A03517938 ADD- AMAFOR OHAJI EJBEMA LGA IMO STATE NIGERIA. 3. CHIMAMKPA KIZITO SO EKECHUKWU EMMANUEL PASSPORT NO A1056246 ADD ISU LGA LGA IMO STATE NIGERIA को मोबाइल लोकेशन के आधार पर निहाल विहार थाना क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार आरोपीगण को मुआ0 119/2023 धारा 419,420, 467,468,471 भादवि 66 डी आईटी एक्ट में न्यायलय सी. जी.एम बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।





पूछ-ताछ का विवरण:-


अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त CHIBUIKE AUSTINE, CHIMEZIE JUSTICE और CHIMAMKPA KIZITO ने बताया की हम लोग स्टूडेंट मेडिकल वीजा पर इंडिया आते है व नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम नागालैंड के लोगों के साथ मिलकर महंगे गिफ्ट (I-phone,Diamond Neckles) व करोड़ों रुपये देने के बहाने इंडिया अन्य देश के आम लोगों से साइबर ठगी करते हैं। नार्थ ईस्ट के पुरुष व महिलाओं को पैसे का ज्यादा लालच देकर उनसे बैंक खाता व अधिक मात्र में एक्टिवेटिड सिम प्राप्त करते है। उपरोक्त मुकदमे में भी हम लोगों ने महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क,फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 32 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

 बताया कि हम लोग फर्जी बैंक खातों में पैसा जमा कराके ATM से निकाल लेते है नाइजीरिया के बैंक खाता में जमा करा देते है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ की गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अलग अलग नाईजीरीयन व अफ्रीका के बैंक खाते में पैसा जमा कराये है जिनकी गहराई से जांच की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि इस अपराध में दीमापुर नागालैंड की महिलायें जो दिल्ली में रहकर साइबर अपराध में सहयोग करती है, अभियुक्तों के बयान के आधार पर अपराध में शामिल नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम नागालैंड के अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान और बरामद डिटेल्स के आधार पर अब तक करीब 100 करोड़ की ठगी इन लोगो द्वारा की गयी है।



गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण


1- CHIBUIKE AUSTINE SO UCHE PASSPORT NO AII59152

ADDRESS- UMUNWAMRI ISUNJABA ISU LGA IMO STATE NIGERIA


2- CHIMEZIE JUSTICE S/O GODWIN PASSPORT NO A03517938

ADD- AMAFOR OHAJI EIBEMA LGA IMO STATE NIGERIA.

 3- CHIMAMKPA KIZITO SO EKECHUKWU EMMANUEL PASSPORT NO A1056246

ADD-ISU LGA LGA IMO STATE NIGERIA Present Address- H No 13 2 Floor KH No 18/15. Guru Govind Nagar Nilothi EXT. PS Nihul Vihar, Outer District Delhi,

      बरामदगी 

लैपटॉप 02 अदद

मोबाइल फोन 07 अदद

राउटर डिग 01 अदद

पासपोर्ट 04

सिम कार्ड - 04 04 नाममा

अन्य फर्जी गिफ्ट पार्सल फेक आईडी


लगभग 100 instagram and Facebook User ID and Passed and 1000 इंडियन कांटेक्ट 


अभियोग का विवरण


मु0अ0म 119/2023 धारा 419,420, 467,468, 471 भादवि 66 डी आईटी एक्ट बनान बलिया


गिरफ्तारी करने वाली टीम


1- प्रभारी निरीक्षक  विमल प्रकाश राय

2- उप निरीक्षक प्रमोद कुमार

3 -मु आ० मनीष सिंह

4- आ 0 सभाजीत मौर्या

5- आ 0 महिपाल सिंह

6- म0 आ0 पुष्पा कुशवाहा

साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़