Breaking News

विशेष लोक अदालत में 632 लघु आपराधिक मामलों का हुआ निस्तारण




चंदौली।। बुधवार दिनांक 06.09.2023 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली मे लघु आपराधिक वादो से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार IV की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिविजन) चन्दौली, सुश्री इन्दुरानी सिविल जज (जू॰डि०), श्री रोहित पुरी सिविल जज (जू०डि०) चकिया, श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अमृतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू॰डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम,  द्वारा अपने-अपने न्यायालयों में उपस्थित होकर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।



न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है-

1.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार मिश्र, द्वारा कुल 60 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

2.अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री विकास वर्मा द्वारा कुल 200 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

3.सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री संदीप कुमार द्वारा कुल 50 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

4.सिविल जज (जू०डि०) इन्दुरानी द्वारा कुल 160 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

5.सिविल जज (जू०डि०) चकिया श्री रोहित पुरी द्वारा कुल 10 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

6.न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कुल 105 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

7.अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया श्री अमृतांशु राज द्वारा कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

8.सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव द्वारा कुल 35 लघु वादों का निस्तारण किया गया।


उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 632 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।उक्त सूचना श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी है ।