Breaking News

मंत्री के बेटे के घर पर दोस्त की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप




लखनऊ।। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया है।सूच्य हो कि मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है। जहां उसका दोस्त विनय श्रीवास्तव मिलने आया था। तड़के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके बाद इस मर्डर की जानकारी बाहर आई। 






 आपको बताते चलें, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है। जहां उसका दोस्त विनय श्रीवास्तव मिलने आया था। तड़के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके बाद इस मर्डर की जानकारी बाहर आई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान फिलहाल जारी नही किया है। घटना का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है। जहां वारदात हुई वो घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का है।




केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने अपने बयान में कहा है कि बेटे के घर हत्या की वारदात की पुलिस मामले की जांच कर रही है।जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घटना के समय घर में 4 से 5 लोग के मौजूद होने की खबर आ रही है। कहा कि जिस पिस्टल से हत्या हुई है है वो मेरे बेटे की है।विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है।जिसकी हत्या हुई वो बहुत अच्छा लड़का है।पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे।जो भी दोषी हो पुलिस उसपर कार्रवाई करे।उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं।साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। कहा कि मेरा बेटा विकास कल शाम से दिल्ली में मौजूद है,मेरा बेटा कल शाम 4.30 बजे से दिल्ली में है।वो थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है।मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे।


डीसीपी लखनऊ का बयान है की बरामद पिस्तौल मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। इसी पिस्तौल से विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गई है। मंत्री के बेटे को लेकर डीसीपी ने कोई बयान नहीं दिया लेकिन ये कहा है की तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज किया जायेगा।मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई।