Breaking News

पंखे के हुक से लटकता मिला प्रिंसिपल का शव, चार दिन पहले ही किया था ज्वाइन





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव में स्थित निजी आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिंपल ने पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस व बलिया से फोरेंसिक टीम ने भीघटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

                 ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह 23 सितंबर को नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित काका श्याम लाल आईटीआई स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर ज्वाइन किया था। वह कॉलेज के प्रांगण में ही एक कमरे में रहते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खिड़की से देखने पर पंखे के हुक से लटकता दिखा। कर्मी ने विद्यालय से जुड़े लोगों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर शव नीचे उतरवाया।





बलिया से फोरेंसिक टीम भी पहुचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने  प्रिंसिपल की मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। घटना का राज मोबाइल से ही खुल सकता है। प्रिंसिपल के घर भी पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों ने विद्यालय के प्रबंधक को बताया कि बुधवार को शाम को प्रिंसीपल ने घर पर फोन करके बात की थी। प्रबन्धक अवधेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।