Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संत शिरोमणि श्री गणिनाथ की जयंती







संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।।अखिल भारतीय वैश्य एकता मंच व श्री गणिनाथ सेवा संस्थान नगरा के तत्वाधान में श्री गणिनाथ मंदिर पर संत शिरोमणि का जन्मोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर यजमान मन्नू मद्धेशिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया तथा प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी में मद्धेशिया समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका बलिया के अध्यक्ष संत कुमार मद्धेशिया ने कहा कि बाबा गणिनाथ हमारे कुल देवता है। इसलिए इनके बताए गए रास्ते पर चलना हमारा पहला धर्म व कर्तव्य है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सत्य अहिसो परमो धर्म के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षा पर बल दिया था। उन्होने कहा कि गणिनाथ जी के जन्मोत्सव पर सभी को शपथ लेना होगी कि अब इस समाज के उत्थान के लिए आप सभी अपने बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षित होंगे तभी समाज का उत्थान होगा। कहा कि शिक्षा से ही समाज में फैली सभी बुराइयों का नाश हो सकता है।समाज के लोगों को अगर आगे बढ़ना है तो पहले खुद संगठित होना होगा।





जन्मोत्सव समारोह में अयोध्या से आए कलाकारों ने गीतो के धुन पर राधे कृष्ण व पार्वती शिव की झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, पूर्व प्रधान उमाशंकर गुप्ता, समाजसेवी उमाशंकर,उत्तमचंद, सुरेश मद्धेशिया, राम जी मद्धेशिया, रमेश प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, जेपी जायसवाल, राजेश कुमार, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया सहित मद्धेशिया समाज के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक, महिलाएं उपस्थित रहे। अध्यक्षता गुलाबचंद गुप्ता तथा संचालन दीपक मद्धेशिया ने किया। अंत में संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति अभार व्यक्त किया।