Breaking News

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव का मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन, स्वागत की जोरदार तैयारियां




बलिया।।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव का जनपद में प्रथम आगमन मंगलवार को हो रहा है। उनके गृह जनपद बलिया में प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से रसड़ा, नगरा, बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर होते हुए सुखपुरा-हनुमानगंज के रास्ते जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जहां उनका जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा। इस बीच सैकड़ों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।