Breaking News

दुष्कर्म और पास्को एक्ट के आरोपी को नगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। नगरा पुलिस ने मंगलवार को लड़की को भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के आरोपी को नरही नहर पुलिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

                थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षक विकास यादव मय हमराह हेका सत्यनारायण यादव के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी को बहला कर भगाने, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट का आरोपी अजीत कुमार पुत्र सुग्रीव राम निवासी ग्राम डिहवा थाना नगरा, थाना क्षेत्र के नरही नहर पुलिया के समीप मौजूद हैं।मुखबिर की सूचना पहुँची पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई तथा आवश्यक कार्यवाही करने के बाद आरोपी को चालान कर दिया।