Breaking News

स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत होकर बोले नवागत जिलाध्यक्ष संजय यादव -कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़, मान सम्मान पर नही आने दूंगा आंच






संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।।भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव को बलिया जिले का कमान सौंपे जाने के बाद लखनऊ से जिले में पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह जगह नव मनोनित जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में नगरा कस्बे में जिलाध्यक्ष का काफिला पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम, भाजपा जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ संजय यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए संजय यादव को फूल मालाओं से लाद दिया।





कार्यकर्ताओ के स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत  नवागत जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के मान सम्मान का ख्याल रखने का भरोसा दिलाया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, कभी भी किसी कार्यकर्त्ता के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा ।इससे पूर्व नवागत जिलाध्यक्ष ने बाजार में स्थित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ चल रहे प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा ने निश्चय ही एक नौजवान, कर्मठ, संघर्षशील कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसे पद की जिम्मेदारी देकर साबित कर दिया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाती है। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री छट्ठू राम, पूर्व जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, कैलाश बिहारी सिंह, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, युवा नेता रामायण ठाकुर, राजू सोनी, सभासद लाल बहादूर सिंह, अमरेंद्र सोनी , फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, इमरान राजू, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष पाण्डेय, गौरव सिंह,सहित सैकडो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजुद रहे।