Breaking News

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की सीयर ब्लॉक इकाई का हुआ पुनर्गठन,अभय अध्यक्ष और सुभाष बने महामंत्री




बिल्थरारोड बलिया ।। बीआरसी (सीयर) के परिसर में रविवार को क्षेत्र के शिक्षामित्रों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की सीयर ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें अभय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, द्वारिकानाथ प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष पटेल महामंत्री, सुरेश प्रसाद कोषाध्यक्ष, भार्गव प्रसाद उपाध्यक्ष, नरेंद्र गौतम मीडिया प्रभारी, नवीन कुमार यादव मंत्री, दीनानाथ राम संगठन मंत्री, राम प्रेम प्रवक्ता, रूमा सिंह उपाध्यक्ष व विनोद कुमार यादव संरक्षक चुने गए।

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षामित्र विभिन्न प्रकार की समस्याएं झेल रहे हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए संघर्ष करना होगा। यह संघर्ष संगठित होकर ही किया जा सकता है। इतिहास गवाह है कि संगठित होकर और संघ के दम पर बड़ी-बड़ी लड़ाइयां जीती गई हैं। कहां कि सीयर  ब्लाक इकाई के पुनर्गठन से संगठन को काफी बल मिलेगा।जिला मंत्री हरेराम यादव ने कहा कि स्थाईकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर नौ अक्टूबर को संघ की ओर से लखनऊ में धरना प्रस्तावित है। इसमें जिले के अधिक से अधिक शिक्षामित्र को प्रतिभाग करना है।






बैठक में जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय के अलावा अनूप कुमार, ज्ञानप्रकाश, संतोष यादव, मनोज कुमार, मनीष मौर्य, राजाराम यादव, देवेंद्र प्रसाद, हरेंद्र यादव, कैसर अंसारी, ललन प्रसाद, अबूजर, उमाकांत मौर्य, गुलनाज परवीन, प्रभावती यादव, विनीता यादव, राधिका देवी, संजू देवी, अनीता, वैजयंती देवी, गीत देवी, सारंधा मौर्या, कुंती देवी, शारदा देवी, सुनीता देवी, सरिता यादव, सरिता शुक्ला, गीता चौहान, सविता देवी, मीरा यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नरेंद्र कुमार गौतम और संचालन जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय ने किया।