Breaking News

देश के नाम पर बहस खड़ा कराना भाजपा सरकार की बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, दमन, हिंसा, अत्याचार जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाओ अभियान : आईपीएस





बलिया।। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) की बैठक 09 सितम्बर 2023 को बलिया मॉडल तहसील के पास जिलाध्यक्ष सुरेश शाह की अध्यक्षता तथा रंजीत निहाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में 28 सितंबर 2023 को शहीद-ए-आजम इंकलाबी भगत सिंह जी की जयंती बलिया कलेक्ट्रेट चंद्रशेखर उद्यान में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही गांव-गांव में आईपीएस की जयसेवा विचारधारा से आमजन को जोड़ने व सदस्यता अभियान चलाने तथा आईपीएस ग्राम कमेटी गठन किए जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफलतम परीक्षण के लिए देश इसरो के अपने महान वैज्ञानिकों पर गर्व करता करता है। इसरो वैज्ञानिकों की इस सफलता से यह प्रेरणा और यह साबित होता है कि देश में सिर्फ और सिर्फ केवल विद्यामंदिर की ही आवश्यकता है तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है।






 आईपीएस नेता अरविंद गोंडवाना ने आगे कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था लूट बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, हिंसा को रोकने में पूर्ण रूप से फेल है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस न हो इसलिए भाजपा सरकार द्वारा बैक डोर से देश के नाम पर बहस खड़ा कराकर ध्यान भटकाओं अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब जनता काफी जागरूक हो चुकी तथा भाजपा- आर.एस.एस. के मनसूबों का पर्दाफाश करने के लिए तत्पर है। आई.पी.एस. नेताओं ने आगे कहा कि देश के संविधान में इंडिया दैट इस भारत दोनों नाम है और देश की जनता इंडिया और भारत दोनों नामों पर गर्व का अनुभव करती है। "द ग्रेट इंडिया-द ग्रेट भारत"। बैठक में प्रमुख रूप से इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अग्रेस मौया, राष्ट्रीय महासचिव मनोज शाह, राष्ट्रीय सचिव डाॅ0 अवैश असगर, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला सचिव रंजीत निहाल, प्रमोद कुमार, धमेन्द्र प्रसाद, मोहन कुमार प्रमुख रूप से रहे।