Breaking News

ब्लॉक इकाई मुरली छपरा के राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष और जितेंद्र यादव बने महामंत्री





बलिया।।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मुरली छपरा का चुनाव/ बैठक प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद नंबर 1 पर जिला कार्यकारिणी द्वारा नामित पर्यवेक्षक ,प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई ।इस अवसर पर जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह सहसंयोजक  ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ,राजेश सिंह ,वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र गुप्ता, अकिलुरहमान एवं मुरली छपरा /बैरिया ब्लॉक के कई शिक्षक अनिल सिंह ‌‌(ब्लॉक संयोजक बैरिया), विक्की सिंह (सहसंयोजक बैरिया,डा.संजीव कुमार सिंह,डा. अजीत श्रीवास्तव,संतोष गुप्ता, रामजी यादव,दुर्गा दत्त सिंह, अमरजीत यादव, अशोक तिवारी, पवन सिंह,दशरथ सिंह, सर्वजीत गौतम, दीप नारायण सिंह, वशिष्ठ राम, जयप्रकाश राव, शशिकांत एआरपी सहित,सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से शुरू हुआ। ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा जिले से आये सभी पदाधिकारी गण एवं विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों का अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। श्री राजेश सिंह, जिला संयोजक को स्मृति चिन्ह भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत मिश्र एवं संचालन का कार्य ज्ञान प्रकाश उपाध्याय के द्वारा किया गया।





पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से राघवेंद्र सिंह को संरक्षक, राजीव कुमार सिंह( ब्लॉक अध्यक्ष), जितेंद्र यादव( महामंत्री ),उमेश कुमार राय, मनजीत पांडे (उपाध्यक्ष ),श्रीकांत मिश्र( संयुक्त मंत्री), धनजी प्रसाद (संगठन मंत्री), सदानंद सिंह( प्रवक्ता ),ध्रुव कुमार( कोषाध्यक्ष )चुना गया। पूर्व के कार्यकाल में ब्लॉक संगठन द्वारा शिक्षक हितों के बारे में कराये गये कार्यों एवं चुनौतियो के बारे में बताया गया एवं शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं अंत:जनपदीय को जिला संयोजक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिला संयोजक राजेश सिंह द्वारा शिक्षकों से संबंधित प्रत्येक समस्याओं को  ससमय पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित कुमार राय एवं अजय यादव की सक्रिय सहभागिता रही।