Breaking News

नागरी दिवस एवं सम्मान समारोह का राष्ट्रभाषा प्रचार परिषद ने किया आयोजन


 


प्रयागराज।।रामायण मेला समिति प्रयागराज की अधीनस्थ संस्था राष्ट्र भाषा प्रचार परिषद् के तत्वावधान में नागरी दिवस व सम्मान समारोह का वेणीमाधव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। आज के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष जनकवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि शीलधर मिश्र, दुर्गेश दुबे, आयोजक रंजना मिश्र सचिव और  संयोजक डॉ शम्भूनाथ त्रिपाठी, अंशुल जी, अतिथि दुर्गेश दुबे, डॉक्टर पूर्णिमा मालवीया रहे।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह तथा कविता पाठ का आयोजन किया गया।इसके पूर्व माँ वीणापाणि को दीप प्रज्वलित किया गया और डाक्टर महेश नारायण अवस्थी को माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर शीलधर मिश्र को साहित्य प्रवीण, काव्य प्रवीण से मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल प्रयागी उपाधि से सम्मानित किया गया। इसी  क्रम में डाक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय जी शहर समता उमेश श्रीवास्तव को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से जनकवि प्रकाश जी और सचिव रंजना मिश्रा जी ने सम्मानित किया।आज ही डाक्टर रंजना मिश्रा को उनके जन्मदिन पर अंगवस्त्रम् और ग्रंथ देकर सम्मानित किया।


विचार गोष्ठी के क्रम में डाक्टर शीलधर मिश्र ने इस अवसर देव नागरी लिपि पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए दो पुस्तकों को प्रकाशित करने का वचन दिया, और देवनागरी की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। डॉक्टर शम्भूनाथ त्रिपाठी अंशुल जी ने भी नागरी की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए। डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने भी देवनागरी लिपि के उपयोग पर जोर दिया।डॉक्टर विवेक सत्यांशु, उमेश श्रीवास्तव, दुर्गेश दुबे राकेश मालवीय ने अपने विचार व्यक्त किए।





कार्यक्रम के दूसरे सत्र कविता पाठ का शुभारंभ केपी गिरी की सरस्वती वंदना से शुरु हुआ। इस क्रम में डॉ. प्रदीप चित्रांशी, शम्भूनाथ श्रीवास्तव, कमला प्रसाद केपी गिरी, मुक्तक सम्राट रामकैलाश पाल प्रयागी, पं.  उमेश चंद्र श्रीवास्तव, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय, डाक्टर उपासना पाण्डेय, डॉक्टर विवेक सत्यांशु, विवेक शर्मा, डाक्टर वीरेन्द्र तिवारी, डाक्टर पूर्णिमा मालवीय, रेनू मिश्रा दीपशिखा, महक पाण्डेय, अवध नारायण द्विवेदी, सतीश चंद्र निषाद,  त्रियुगी नारायण आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शम्भु नाथ त्रिपाठी अंशुल जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र तिवारी उर्फ दुकान जी ने किया।इस अवसर पर शैलेन्द्र मिश्र, तन्मय मिश्र, प्रनवी मिश्रा भी उपस्थित रहे।