Breaking News

नगरा पुलिस ने दो गोवंश के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर रोकथाम हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस ने शनिवार को तड़के 3.40 बजे दो राशि गोवंशीय पशुओं सहित गो तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।





           थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह हेका राजकुमार पटेल, का विशाल यादव व विवेक कुमार मौर्या के साथ भोर में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सुचना मिली कि एक पशु तस्कर पिकप में भरे दो गोवंशीय पशु (बछड़ों) के साथ थाना क्षेत्र के नरही पुलिया पर मौजुद है। मुखबिर की बातो पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तस्कर पिंटू कुमार पुत्र देवीदास राम निवासी जजला थाना नगरा को पिकप सहित दो बछड़ों के साथ पकड़ लिया तथा थाने ले आई। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।