Breaking News

पी एन इंटर कालेज दुबेछपरा के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र का हृदयगति रुकने से निधन






बलिया।।बादिलपुर (पोखरा) ग्राम निवासी श्रीप्रकाश मिश्र का निधन वाराणसी में अपने आवास पर हृदयगति रुकने से हो गया। श्री मिश्र पूर्णा नन्द इंटर कालेज दुबेछपरा के प्रधानाचार्य थे। निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र के असमय निधन से हर कोई आवाक है।


 इनके  पुत्र अनीलेश मिश्र एवं पुत्री अंकिता अमेरिका में रहते है। पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र अनीलेश की शादी नवम्बर में होनी तय थी पत्नी सरोज मिश्र एवं माता जी एवं भाईयो का रो के बुरा हाल है।  अंतिम संस्कार वाराणसी में शनिवार को होगा।