Breaking News

इक्कीस सितंबर से नये सत्र के लिए एक माह का विशेष सदस्यता अभियान चलाएगा पत्रकार महासंघ



 

वर्ष 2024 के लिए तहसील जिला और मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू  


प्रयागराज।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय  अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा ने नए सत्र के लिए विभिन्न तहसील जिला मंडल इकाइयों सहित प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

      प्रांतीय मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश मधुसूदन सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर 21 सितंबर से एक महीने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बने सदस्यों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। श्री सिंह ने आगे बताया कि प्रत्येक जनपद की इकाइयों सहित ब्लॉक तहसील जिला और मंडल इकाइयों को पुनर्गठन के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच भदोही,मिर्जापुर और रायबरेली के नये जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं।

 अतिशीघ्र  ही कई जिला इकाइयों में  व्यापक परिवर्तन   किया जाएगा। जिन इकाइयों में अभी तक शपथ ग्रहण नहीं कराया गया है, उन पर  केन्द्रीय संचालन समिति की विशेष दृष्टि है। वे स्वंयभू अध्यक्ष जो परिचय पत्र मिलने के बाद एक भी सदस्य नहीं बढ़ा पाए उनके नवीनीकरण पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा। उन सभी पदाधिकारियों के बारे में भी संचालन समिति मूल्यांकन करने को विवश हो गई है जो अब तक  किसी भी आयोजन में अपनी उपस्थिति नहीं कर पाए।





        भदोही में सुनील कुमार दुबे  ,मिर्जापुर में प्रकाश सिंह  ,  रायबरेली में  रोहित तिवारी को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। जो भी नए जिला अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, जिन्हें वर्ष 2024 के लिए अक्टूबर के अंत तक जिला कार्यकारिणी बनाकर प्रांतीय  कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2023  माह में  कई अन्य नए जिलों की भी  जिला इकाइयों की घोषणा  की जाएगी, और पूर्व गठित जिला कार्यकारिणी में संशोधन के लिए 31 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। नई घोषित जिला कार्यकारिणी वर्ष 2024 के लिए कार्य करेगी और 31 अक्टूबर तक घोषित जिला इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह किसी भी दशा में 31 जनवरी  2024  से पूर्व किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

 श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 की संवाददाता डायरी पर भी काम शुरू हो गया है जो दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रकाशित हो जाएगी। वर्ष  2023  की  संवाददाता डायरी उन सभी विज्ञापन दाताओं और पदाधिकारियों को वितरित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश इकाई की प्रांतीय बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी जिसमें नवंबर के अंत तक प्रांतीय सम्मेलन कराए जाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।