Breaking News

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस पर शुरू किया सदस्यता अभियान,10 हजार सदस्य बनाने का इस वर्ष लक्ष्य






बलिया।। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान एवं पूजा पाठ का आयोजन किया गया। उक्त बातें सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने दामोदरपुर में कही। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आज बीएसएस सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी है। जिसके तहत मैने खुद तिलेश्वर नाथ धाम के महंत जी को संगठन की सदस्यता दिलवायी।जनपद बलिया में जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, जिला प्रभारी पंकज मिश्रा,प्रदेश संरक्षक दया शंकर तिवारी आदि ने भी जगह-जगह सदस्यता अभियान की शुरुआत की।





तीलेश्वर नाथ धाम पर जिला संरक्षक रत्नाकर दुबे जिला सचिव सत्येंद्र पांडे आत्मा पांडे आशीष पांडे विष्णु कुमार मिश्रा सरोज दुबे मनीष दुबे  आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।जगह-जगह लोगों को शपथ भी दिलायी गयी। सभी ने हम एक आदर्शवान चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना करेंगे की शपथ ली। साथ ही यह भी शपथ ली कि ब्राह्मण है तो हिंदू है,हिंदू है तो हिंदुत्व है,हिंदुत्व है तो हिंदुस्तान है।



 प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य इस वर्ष निर्धारित किया है। कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे गुड्डू तिवारी जितेंद्र तिवारी रामजी चौबे संतोष पांडे सत्य प्रकाश ओझा आदि की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।