Breaking News

144 मेडल प्राप्त कर रसड़ा तहसील बनी विजेता , उप विजेता का ख़िताब बलिया तहसील को




संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। जनता इंटर कालेज नगरा के संयोजकत्व में आयोजित दो दिवसीय 67 वीं विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता का खिताब रसड़ा तहसील को मिला जबकि बलिया तहसील उपविजेता बनी। रसड़ा तहसील को 144 मेडल मिला। इसमें 57 गोल्ड, 60 सिल्वर व 27 कांस्य पदक शामिल रहे। 78 मेडल पाकर बलिया तहसील उपविजेता बनी। इसमें 42 गोल्ड, 28 सिल्वर व 8 कांस्य पदक हासिल हुआ। प्रतियोगिता का समापन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाया।

प्रधानाचार्य डा. उमेशचंद पांडेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग गोला प्रक्षेप में आरती बलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेप में अंशिका बिल्थरारोड प्रथम, ऊंची कूद में साक्षी यादव रसडा प्रथम, गोला प्रक्षेप 14 वर्ष से नीचे बालक वर्ग में अभिषेक यादव रसडा प्रथम, 200 मीटर की दौड में मुहम्मद तौहीद बिल्थरारोड प्रथम, 600 मीटर की दौड बालक वर्ग में प्रदीप बलिया प्रथम, 600 मीटर की दौड बालिका वर्ग में पूजा रसडा प्रथम, 14 वर्ष से नीचे बालिका वर्ग रिले रेस में सगुप्ता परवीन, साक्षी यादव, पूजा कुमारी ,  रितु साहनी प्रथम, बालक वर्ग में प्रदीप कुमार, सरताज, युवराज सिंह , शमसाद अंसारी प्रथम रहे।





 400 मीटर की दौड बालक वर्ग में विकास राजभर रसडा प्रथम, प्रदीप कुमार बलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष से नीचे ऊंची कूद में शिवलाल  रसडा प्रथम व विवेक रसडा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में बब्ली बिल्थरारोड प्रथम, भाला प्रक्षेप 17 वर्ष से नीचे प्रियंका सिकंदरपुर प्रथम, राजनंदनी बिल्थरारोड द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता व उपविजेता तहसील को शील्ड प्रदान किया गया। इस मौंके पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, अरविंद राय, बालेश्वर सिंह, जगतनारायण मिश्र , अरविंद नारायण सिंह , अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। आभार प्रकट राकेश सिंह ने किया।