Breaking News

कन्या पूजन समारोह में 36 कन्याओं ने धारण किया मातारानी का रूप, विद्यालय प्रबंधक ने पत्नी संग सबकी करी पूजा




अखिलेश सैनी 

रसड़ा (बलिया)।। रसड़ा नगर के बालाजी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में शनिवार को कन्या पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग 36 कन्याओं ने मातारानी के विभिन्न स्वरूपों में सजा संवारकर मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अर्जुन जायसवाल ने सपत्निक  माता का रूप धारण करने वाली कन्याओं का विधिवत पूजन अर्चन किया।





इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रबंधक अर्जुन जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष का कन्या पूजन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्पित है। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह, रिषभ, शिवम, अर्जुन गुप्ता, नाजिया, नाजनीन, गुडिया, वर्षा, अनामिका, शिवानी आदि की सराहनीय भूमिका रही। संचालन सोना लाल सोनी ने किया।