Breaking News

मिशन शक्ति 4 अभियान : छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की दी गयी जानकारी





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध छेड़छाड़, शोषण,दहेज उत्पीड़न,एसिड अटैक इत्यादि के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे है मिशन शक्ति 4 अभियान के अंतर्गत शनिवार को शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुर मदारी के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र छात्राए नारी शक्ति स्लोगन का नारा बुलंद कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय से आरंभ होकर पूरे ग्राम पंचायत एवं चट्टी का भ्रमण करने के उपरांत विद्यालय में पहुंच कर समाप्त हो गईं।





छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने महिलाओ एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों वोमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से अवगत करा कर जागरूक किया। इस मौके पर कृपाशंकर, हमीद हसन, आलोक सिंह, अनिल कुमार, साक्षी गुप्ता, क्षमा पांडेय आदि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।