Breaking News

देवरिया में 6 लोगों की हत्या, एक हत्या के प्रतिशोध में 5 हत्याएं




 

देवरिया।। जनपद के रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। एक व्यक्ति की हत्या के प्रतिशोध में दूसरे पक्ष ने हमलावर समेत 5 लोगों की हत्या कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट–पीटकर हत्या की गई। घटना के प्रतिशोध में भीड़ ने दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। इसके बाद भीड़ ने दो बच्चों, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। जमीनी विवाद इन हत्याओं का कारण बताया जा रहा है ।


जमीनी विवाद में हुई इस वारदात में घर के बाहर पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर हत्या कर दी गयी।घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के साथ ही पीएसी मौके पर पहुंच गई है।









देवरिया जिले में बड़ी वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार सुबह घर के बाहर ही सभी की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरी घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव की है।





वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव में मातम का माहौल है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है।एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।





जमीन के विवाद में देवरिया में हुई 6 हत्याओ के बाद  रुद्रपुर इलाके में हुई हिंसा में कई लोग घायल बताये जा रहे है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या से नाराज भीड़ ने भी आरोपियों के घर हमला किया और प्रेम प्रकाश पर हमला करने वाले सत्य प्रकाश दुबे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद देवरिया के रुद्रपुर इलाके में काफी तनाव का माहौल है।फिलहाल मौके पर सीनियर पुलिस अफसर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने हिंसा को रोकने की कोशिश नहीं की, जिसके कारण भीड़ ने 2 बच्चों, महिला और युवक को मार डाला।एक हत्या के जवाब में गांव में लाशें निकलीं,जमीन विवाद ने बहुत बड़ी हिंसा का रूप ले लिया।जमीनी विवाद की जानकारी रूद्रपुर पुलिस को थी।