Breaking News

गहना साफ करने वाला बनकर युवक ने महिला के उड़ाये दो लाख के आभूषण, पीड़ित महिला ने नगरा थाने में तहरीर देकर लगायी गहने वापस कराने की गुहार



संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।।नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ी बडा गांव में गहने की सफाई करने के बहाने घर आए युवक ने मुस्लिम महिला को झांसा देकर दो लाख रुपए का जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

              ताड़ी बडा गांव निवासी मो इस्माइल के घर खुद को जेवर साफ करने वाला बताते हुए एक युवक पंहुचा तथा घर की महिला अंजुम आरा को जेवर साफ कर चमकाने का झांसा दिया। फ्री में आभूषण चमकाने की झांसा में महिला आ गई तथा चांदी का गहना साफ कराने के लिए ठग को दी। जिसको साफ करके ठग ने महिला को दे दिया तथा कहा कि सोने का गहना भी साफ करा लो। इस पर महिला ने दो लाख रुपए कीमत के तीन मंगलसूत्र, बाली, झुमका, दो अंगूठी ठग को साफ करने के लिए दे दी। इसके बाद ठग ने महिला से टिफिन मांगा, महिला ने टिफिन भी दे दी।





 इसके बाद ठग ने गरम करने के लिए गैस चूल्हा मांगा। महिला गैस चूल्हा भी दे दी तो ठग ने टिफिन बंद कर गैस चूल्हा पर गरम होने के लिए रख दिया तथा ठंडा होने के बाद टिफिन से गहना निकलने के लिए कह कार चला गया। महिला आधे घंटे बाद जब टिफिन खोली तो उसमे गहना नही था। टिफिन में गहना न देख महिला के होश उड़ गए। उसने अपने परिजनो को घटना की जानकारी दी। परिजन ठग को इधर उधर ढूंढे लेकीन उसका पता नहीं चल सका। थकी हारी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच में 2 लाख के गहनों की ठगी संदेहास्पद लग रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की सच्चाई पर से पर्दा उठाने और आरोपी ठग को गिरफ्तार करने की कोशिश में लग गयी है।