Breaking News

नगरा पुलिस ने पॉस्को एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

 


संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस ने सोमवार को मलप मोड़ से दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।

           थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक राम सकल यादव मय फोर्स दिन में क्षेत्र गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट का आरोपी राजा भारती पुत्र मुन्ना राम निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा कस्बे के मलप मोड़ पर मौजूद हैं और कहीं भागने के फिराक में है। मुखबिर की बातो पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर उपरोक्त राजा भारती को हिरासत में लेकर थाने ले आई तथा आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय चालान कर दिया।पुलिस टीम मे का चंदन यादव शामिल रहें।