Breaking News

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन




अखिलेश सैनी

रसड़ा (बलिया)।. श्रीनाथ बाबा मठ के प्रांगण में बुधवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यक्रम अध्यक्ष महंत कौशलेंद्र गिरी के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में दानिश आजाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला के स्वावलंबन, सुरक्षा को लेकर संकल्पित भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने आधी आबादी का आह्वान कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं ताकि महिला शक्तिकरण को और सशक्त व मजबूत किया जा सके।





महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री रागिनी सिंह ने सभी नारी शक्तियों को एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः उनके नेतृत्व में देश को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा को हर बूथ पर मजबूती बनाने के लिए आवाह्न किया। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष मृदुला श्रीवास्तव, सुनीता कुशवाहा, रेखा देवी, सोनी देवी, सुनीता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे ने भी संबोधित किया। संचालन रागिनी सिंह ने किया।