Breaking News

घायल युवक की वाराणसी जाते समय रास्ते में हुई मौत, जिला अस्पताल के मोर्चेरी में रखा गया शव





दुबहर बलिया।।थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी गांव में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल यथार्थ विक्रम सिंह (25) पुत्र स्व. कामख्या नारायण सिंह की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी है। शव को बलिया लाकर जिला अस्पताल के मोर्चेरी में रख दिया गया है।











युवक को जमीनी विवाद में लगभग आधा दर्जन आये हमलावरों ने घेर कर गोली मारी थी, ऐसा परिजनों का आरोप है। यही नहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके मृतक, मृतक की बेवा मां तथा अन्य को जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा कजी गुहार लगायी थी। यही नहीं परिजनों का आरोप है कि मृतक व इसके परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर पर थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा न लिखवा कर समझौता करा देते थे। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष की लापरवाही से युवक की जान गयी है। अपने सेवा काल के लगभग दो दशक तक एसटीएफ में रहकर अपराधियों के दिलो में दहशत फैलाने वाले पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनंद को अपने सेवाकाल के अंतिम दौर मे लगता है बलिया में अपराधियों द्वारा दाग लगाकर ही छोड़ा जायेगा।