Breaking News

सजकर व्रत रहना है मुझे, सजना के लिये : करवाचौथ कल, तैयारी में जुटी सुहागिनें

 


संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। सुहाग की लंबी उम्र और कुशलता के लिए मनाया जाने वाला करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। क्षेत्र के बाजारों में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर मंगलवार को दिन भर रौनक रही।

              01नवंबर को महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अखंड सौभाग्य और पति के साथ मधुर संबंध की कामना करेंगी। सुहाग के प्रतीक इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। करवा चौथ के लिए सजे बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। जिससे नगरा, मालीपुर, विशुनपुरा आदि बाजारों की रौनक बढ़ गई है। सुहाग की सामग्री के साथ बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। करवा चौथ व्रत के माध्यम से महिला पति के दीर्घायु के साथ सुख समृद्धि की कामना करती है।






 इस दिन महिलाएं श्रृंगार कर पति की आरती कर उन्हीं के हाथ से व्रत का पारण करती है।वहीं शाम के समय चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है। इस पूजा के लिए मिट्टी के करवे और चलनी का विशेष महत्व होता है। बाजार में बड़ी मात्रा में करवे बिकने के लिए आए हैं। करवे, चलनी के साथ साथ महिलाएं श्रृंगार के सामान की भी जमकर खरीदारी कर रही है। कपड़े के दुकानों पर भी महिलाएं साड़ी आदि की खरीदारी कर रही है। 01नवंबर को करवा चौथ होने के कारण बाजार में खरीदी का सिलसिला दिनभर जारी रहा।