Breaking News

प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक










ललन बागी 

रसड़ा (बलिया)।। प्रदेश में वाराणसी की रामनगर की रामलीला के बाद दूसरे नम्बर पर दर्ज व विख्यात रसड़ा की सुप्रसिद्ध रामलीला में हिन्दी आश्विन मास की पूर्णिमा (शनिवार) की रात भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हो गई। इस राम लीला का मंचन ब्रम्हस्थान पर बनायीं गयी अयोध्या के उंचे मंच पर किया गया। मंच पर विराजमान राम-जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान तथा समूचे राम दरबार के नैनाभिराम झांकी के दर्शन हेतु रात 10 बजे से सुबह छह: बजे तक राम भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। राजगद्दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने सिंहासन पर पहुंचकर राम, जानकी व लक्ष्मण की आरती उतारी।






परंपरा के अनुसार ब्रम्हस्थान पर बनी अयोध्या नगरी में बने उंचे सिंहासन पर रात में नगर वासियों, संपूर्ण ऋषि मुनियों की उपस्थिति में मंत्रोचार के बीच भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमली बाबा कुटी स्थित कैलाश पर्वत से भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय तथा उनके गणों ने जुलूस की शक्ल में राम दरबार पहुंचकर भगवान राम को आशीष दिया। इस मौके पर हजारों रामभक्तों ने भगवान की आरती पूजा कर लोक मंगल की कामना की।