Breaking News

दुर्गा प्रतिमाओ के पट खुलते ही दर्शन करने के लिये श्रद्धालुओं की लगी भीड़, महिला आरक्षियों ने महिलाओं को किया जागरूक

 


संतोष द्विवेदी 

नगरा, बलिया।नवरात्रि सप्तमी के दिन शनिवार को कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुलते ही महिलाओ एवं युवतियों की भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के निर्देष पर महिला पुलिस कर्मियों निधि शुक्ला एवं रिंकी सोनकर ने सभी पंडालो में तथा रामलीला स्थल  पर जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। महिलाओ एवं युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को घर से अक्सर बाहर आना व जाना पडता है। कई बार विपरीत परिस्थिति सामने आती है। ऐसी परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई मनचला व मनबढ़ युवक आपको परेशान करे तो घबराने की बजाए उसे सबक सिखाएं। टोल फ्री नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल पहुंचकर आपकी मदद करेगी।





महिला पुलिसकर्मियों ने वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता एंबुलेंस बुलाने के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम-पता गोपनीय रखा जाता है। इस अवसर पर हेका संजय सिंह, का प्रिंस प्रजापति उपस्थित रहे।