Breaking News

देवरिया में मृतक दूबे परिवार को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब, दी लाखों की आर्थिक सहायता




देवरिया।। फतेहपुर गांव में 6 लोगों की हत्या प्रकरण में मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे को  बड़ा समर्थन मिला है। रविवार को लाखों लोगों ने मृतक दुबे परिवार को श्रद्धांजलि दी। यही नही लोग बढ़-चढ़कर  दुबे परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहे है।

श्रद्धांजलि सभा में कई BJP नेता समेत लाखों की संख्या में  जन सैलाब उमड़ पड़ा था। यह कार्यक्रम देवरिया के एक मैरिज हाल में हुआ।





देवरिया फतेहपुर कांड में जान गवा चुके दुबे परिवार के लिये आयोजित श्रद्धांजलि सभा  में लाखों के संख्या में पहुंचे पूरे उत्तर प्रदेश से सभी  वर्गों के साथ ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत दिखाई। पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने तीन लाख रुपए, सदर विधायक डाक्टर शलभ मणि त्रिपाठी दो लाख रुपए, खलीलाबाद विधायक पंडित अंकुर तिवारी ने दो लाख रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक लाख रुपए, पंडित विनय तिवारी ने एक लाख रुपए, वैदिक विद्यालय के प्रबंधक आचार्य दुर्गेश पाण्डेय ने 95 हजार रूपए सहित सैकड़ों ब्राह्मण परिवार ने रुद्रपुर नरसंहार में अपने पूरे परिवार को गंवा देने वाले बालक देवेश दुबे को आर्थिक सहायता दी।