Breaking News

तीन दशकों से कई गांवो के लोगों के लिये आस्था का केंद्र बनी हुई है केवरा की दुर्गा पूजा, दर्शन पूजन के साथ ही मेला का भी उठाते है लुफ्त ग्रामीण





बलिया।।वैसे तो बंगाल की दुर्गा पूजा देश में प्रसिद्ध मानी जाती है,जहां लोग समय निकाल कर घूमने जाते हैं।लेकिन बलिया जिले के हरेक तहसील क्षेत्र से लगायत गांवों में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा का पंडाल बनाया गया है। बांसडीह तहसील क्षेत्र में भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा के लिये पांडाल सजाये गये है। इस तहसील के केवरा गांव में सजाया गया दुर्गा पांडाल इस साल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले तीस वर्षो से इस गांव के युवाओं ने अपने पूर्वजों द्वारा शुरू की गयी परम्पराओं और भाईचारे को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है। आज भी यहां एक तरफ माता रानी की भव्य मूर्तियों को भव्य पांडाल में स्थापित किया गया है, तो वही समाज में भाईचारा का सन्देश देने और एकजुटता के लिये नाटक खेला जाता है। इसके साथ ही कमेटी द्वारा एक मेला भी लगाया जाता है, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।







बांसडीह तहसील अंतर्गत केवरा गांव कई  गांवों के बीच दुर्गा पूजा के लिये मुख्य जगह माना जा रहा है। युवक मंगल दल द्वारा दुर्गा पूजन समारोह  के रूप में दुर्गा पंडाल बनाया गया है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष  राजीव कुमार वर्मा ( राजू ) ने बताया कि युवक मंगल दल 30 वर्षों से केवरा चट्टी के पास  दुर्गा पूजन समारोह आयोजित कर रहा है, जो क्षेत्र में चर्चित है। यहां की दुर्गा पूजा देखने के लिये पीठाईच ,पूरा, छोटकी सेरिया,बेऊर,बरियारपुर,हुसेनाबाद,सुरहिया सहित कई गांव के लोग आते हैं। मां दुर्गा पंडाल में दुर्गा जी से आशीर्वाद लेते हैं। युवक मंगल दल का उद्देश्य है कि शांति पूर्ण सद्भाव के साथ दुर्गा पंडाल बनाकर इसे मेला का रूप दिया जाय। जहां लोग आस्था के साथ आएं और मेला घूमकर जाएं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि हमारे उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष हरेराम वर्मा,मंत्री श्रवण वर्मा,महामंत्री पवन बारी हैं। सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हैं। हर संभव कोशिश रहती है कि कोई चूक न रहे है।







तहसील प्रशासन का आभार , हमेशा मदद मिलती है - युवक मंगल दल अध्यक्ष 

 युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा राजू ने बताया, कि बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा गांव चट्टी के पास 30 वर्षों से दुर्गा पूजन का आयोजन होता है। मां दुर्गा का पंडाल बनाया जाता है। काफी संख्या में दुर्गा भक्त आते हैं। मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन करते हैं।सामाजिक ड्रामा किया जाता है जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। तहसील प्रशासन की हमेशा मदद मिलती है।  बांसडीह कोतवाली पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चक्रमण  करती रहती है। युवक मंगल दल प्रशासन का आभार व्यक्त करता है।