Breaking News

रामलीला के अंतिम दिन भव्य जागरण का आयोजन, राहुल ठाकुर के देवी गीतों पर झूम उठे श्रोता






संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।।सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा जनता इंटर कॉलेज आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के अन्तिम व बारहवे दिन सायंकाल भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमे प्रख्यात नवोदित भोजपुरी कलाकार राहुल ठाकुर उर्फ विक्की बबुआ ने एक से एक भोजपूरी देवी गीतो की प्रस्तुति देकर दर्शको का मन मोह लिया। विक्की के गीतों पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।

                रामलीला पांडाल में मंच पर पहुंचते ही राहुल ठाकुर उर्फ विक्की बबुआ ने जागरण की शुरुवात देवी गीत मां तेरे दीवाने आए हैं से किया। इसके पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने यूवा लोकगीत कलाकार व मंच संचालक को चुनरी से सम्मानित किया। तत्पश्चात जागरण कलाकार से एक से बढ़कर एक भोजपूरी व हिंदी देवी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शको एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। राहुल ठाकुर ने भईल सुकुवार मालिन सातो रे बहिनिया....., निमिया डढिया कमजोर....., मईया राऊर छोटे मंदिरवा निहुरि गोड कइसे के लागी हो....., कवन मईया गोर बाड़ी, कवन मईया करिया....., लाले लहरदार हरवा लाले बा दरबरवा कि हे राम लाले हो रंगवा बा...... आदि प्रस्तुत किया।






इसके बाद दर्शको की मांग पर विक्की ने आमवा लगवल पिया हो महुवर लगवलकाहे ना लगावल पिया हो निमिया के गछिया..... प्रस्तुत कर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर, महामंत्री डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, व्यवस्थापक गणपति गोड, कृष्ण पाल यादव केपी, हरेराम गुप्ता, मन्नू मद्धेशिया, अनिल अभिषेक, राजू चौहान, बबलू कसेरा, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल सहित काफी संख्या में पुरुष महिला श्रोता उपस्थित रहे। मंच का संचालन एंकर राज कुमार यादव ने किया।