Breaking News

भगवान श्री राम और सीता जी का विवाह संम्पन





बलिया।।दशहरा से पूर्व जनपद के तमाम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री राम की लीला अर्थात रामलीला का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में बलिया शहर के रामलीला मैदान में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है जहां देर शाम भगवान श्री राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ इस दौरान नगर के सैकड़ो लोग भगवान श्री राम के बारात में शामिल हुए। बाजे गाजे और डीजे के धुन पर लोग नाचते हुए भगवान श्री राम के बारात में दिखे।



 राम सीता का विवाह कर के ठाकुरबाड़ी मैं विधि विधान के साथ संपन्न हुआ भगवान श्री राम के विवाह का साक्षी बने सैकड़ो लोगों ने जमकर भगवान श्री राम के जयकारे लगाए इस दौरान रामलीला का मंचन कर रहे रंग कर्मियों ने अद्भुत छटा बिखरते हुए हर किसी को मोहित कर लिया। आपको बताते चले की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक केसरी के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।