Breaking News

आयुष चिकित्सकों की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन :डॉ लाल बहादुर कुशवाहा बने जिलाध्यक्ष, डॉ विनय कुमार सिंह महासचिव और डॉ अरविंद सिंह बने प्रवक्ता

 


मधुसूदन सिंह

बलिया।। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बलिया में आयुष चिकित्सकों (जिसमे आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी आदि पैथी के चिकित्सक शामिल है ) की जिला कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें डॉ लाल बहादुर कुशवाहा ko जिलाध्यक्ष, डॉ विनय कुमार सिंह को महासचिव, डॉ अरविंद कुमार सिंह को प्रवक्ता का दायित्व सौपा गया है।

इसके साथ ही संरक्षक के पद पर डॉ अश्वनी कुमार सिंह व डॉ एम इलियास का चयन  किया गया। सलाहकार की जिम्मेदारी डॉ आर एन राय और डॉ राजकुमार गुप्ता को सौपी गयी है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर डॉ विनोद कुमार सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर डॉ शमीम अहमद, डॉ महेश कुमार मिश्र का चयन किया गया है।



वही कोषाध्यक्ष पद पर डॉ वीरेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी के पद पर डॉ आर आर प्रसाद, अपर सचिव के पद पर डॉ बबलू गुप्ता, डॉ सदानंद पांडेय, सचिव के पद पर डॉ अलगू प्रसाद, डॉ तुलसी राम व डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यक्रम सचिव के पद पर डॉ के के सिंह और राज्य प्रतिनिधि के पद पर डॉ जेड आलम का चयन किया गया।

उपस्थित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ शोएबल इस्लाम ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों से लड़कर विजयी होने और संगठन को नये आयाम तक ले जाने के लिये बधाई व शुभकामनायें दी। डॉ अमरेश सिंह ने भी विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी सदस्यों के हितों को अक्षुण रखने का काम करेंगी।कहा कि जनपद के सभी ढाई हजार से अधिक आयुष चिकित्सक इस कार्यकारिणी का तन मन धन से सहयोग करेंगे।

प्रवक्ता डॉ अरविन्द सिंह का बयान



डॉ अमरेश सिंह का बयान