Breaking News

नगरा क्षेत्र में दो पर गंगेस्टर की हुई बड़ी कार्यवाही, अपराधियों में मचा हड़कंप

         


संतोष द्विवेदी 

नगरा बलिया।। जनपद स्तरीय गिरोहबंद अपराध करने वाले दो बदमाशो के खिलाफ नगरा पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा किए गए कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियो में दहशत व्याप्त है।

            थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के पड़री निवासी पप्पू अहमद उर्फ परवेज तथा उसका साथी पकड़ी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ, हा मु नगरा थाना क्षेत्र में बछईपुर सिधरही निवासी प्रमोद यादव  आपस मे मिलकर जनपद स्तर पर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनो के ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज है। समाज में इनसे होने वाले खतरे तथा नुकसान को देखते हुए थानाध्यक्ष की संस्तुति पर मजिस्ट्रेट द्वारा उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से. 2 तथा उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से. 3(1) की कार्यवाही की गई है।





पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में गैंगलीडर अभि0 पप्पू अहमद उर्फ परवेज पुत्र नसीर अहमद निवासी पडरी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 33 वर्ष का एक संगठित गिरोह है। उक्त संगठित गिरोह के सह अभियुक्त / सदस्य  प्रमोद कुमार यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी कोल्हुआ थाना पकड़ी जनपद बलिया हा०मु० बछईपुर सिधरही थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह कायम कर रखा है जो अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी व अन्य लाभ हेतु चोरी के अपराध में संगठित रीति से लिप्त होकर चोरी की घटना कारित करते हैं। यह गैंग अपने सदस्य के साथ आर्थिक भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए चोरी जैसे अपराध में जिला स्तरीय स्तर पर सक्रिय है।

 उक्त गैंग का जनमानस में इतना भय व आतंक व्याप्त है कि जनता का कोई भी व्यक्ति इनके आपराधिक कृत्यों की जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस को सूचना देने अथवा न्यायालय में गवाही देने का साहस नहीं करते है।आम जनमानस इनके भय से आतंकित रहता है। इनके आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। इसी कारण इन दोनों पर गंगेस्टर की कार्यवाही की गयी है।