Breaking News

पंडित हेमंत मिश्रा पहुंचे देवरिया ,पीड़ित परिवार को दी पचास हजार की सहायता,दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की उठाई मांग






देवरिया।। सामूहिक हत्याकांड में मृत सत्य प्रकाश दुबे को न्याय दिलाने की मांग करते हुए बुधवार को विप्र परशुराम रक्षा संघ संगठन द्वारा मृतक के आवास पर पहुंच कर  तत्काल सहयोग के रूप में 50000/₹ पचास हजार रूपए का सहयोग दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि जो भी आर्थिक सहायता यथासंभव होगी आगे भी दी जायेगी। कहा कि विप्र परशुराम संघ का संकल्प है कि देवरिया हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे सहित पांच परिजनों की हत्या बहुत ही दुःखद है। इस कांड के जो भी दोषी है उनको फांसी की सजा दी जाय। संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में उनका दुःख बाटने एवं साहस बढ़ाने के लिये  11 अक्टूबर को देवारिया पहुंचे।विप्र परशुराम रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हेमंत मिश्रा देवरिया पहुंच कर पीड़ित से मिलकर सांत्वना व आर्थिक सहायता प्रदान किए। पंडित हेमंत मिश्रा जी ने देवरिया में कहा कि नरसंहार हमारे समाज पर काला  टीका है। न्याय दिलाने देवरिया पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा और ब्रह्मण संगठन परिवार के साथ है।





प्रमुख मांगे -

1-परिवार को पुलिस सुरक्षा

2- सरकार द्वारा मुवावजा दिया जाय 

3-सरकारी आवास 

4- सरकारी नौकरी, 

5-जो बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है, उसका सरकारी खर्च पर इलाज

6. शिक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी  सरकार दे

 7.दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट  सुनवाई कराई जाए।

इनके साथ ही विप्र परशुराम रक्षा संघ के पंडित  सचिन मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव) एवं पंडित महेंद्र पांडेय (कोषाध्यक्ष) एवं पंडित  रवि प्रकाश पांडेय उर्फ रोशन (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश),पंडित आलोक कुमार पांडेय (प्रदेश महासचिव/सचिव) पंडित रोहित पांडेय (प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश) पंडित  अंकित कुमार मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश) पंडित आनंद मिश्रा ,सदस्य एवं सैकड़ों विप्र परिवार मौजूद रहे।