Breaking News

क्षत्रिय समाज को एकजुट व मजबूत करने के साथ पीड़ितों शोषितों की रक्षा के लिये बना है क्षत्रिय भारत महासभा : ठाकुर अनिल सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष



मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शो पर चलता है संगठन

मधुसूदन सिंह 

बलिया।। प्रभु श्रीराम के आदर्शो पर चलते हुए अपने क्षत्रिय समाज को एकजुट कर मजबूत करने और पीड़ितों व शोषितों की रक्षा करने व न्याय दिलाने के लिये ठाकुर अनिल कुमार सिंह (सेवा निवृत केंद्रीय पुलिस बल निरीक्षक ) के द्वारा सन 2020 में शुरू किया गया क्षत्रिय भारत महासभा आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसकी कई प्रांतो में शाखाएं शुरू हो गयी है। शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 को हजारों की संख्या में जनपद बलिया के क्षत्रिय समाज के लोगों ने जिला सम्मेलन में सहभागिता कर यह दर्शा दिया कि इनका समाज भी अब एकजुट होने लगा है।







क्षत्रिय भारत महासभा द्वारा 20 अक्टूबर को एक जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में किया गया। इस सम्मेलन में बहुत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुभाष सिंह ने किया। प्रसिद्ध लेखक एवं इतिहासकार डॉक्टर श्री भगवान सिंह मुख्य अतिथि थे। संगठन की संरचना किस उद्देश्य से किया गया इसकी विस्तृत जानकारी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर अनिल कुमार सिंह ने दिया। साथी ठाकुर अनिल कुमार सिंह ने संगठन की उपलब्धियां के बारे में भी विस्तार से बताया। कहां की क्षत्रिय भारत महासभा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने वाला संगठन है। जो हर बार के लोगों की रक्षा करते रहते हैं, आने वाले समय में संगठन की रूपरेखा एवं इसका विस्तार किया जाएगा। कहां की संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत और इससे जुड़ने वाले की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।





 संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह संगठन हिंदुस्तान में जितने भी जातीय संगठन हैं उन सबसे अलग है। कहां की यह संगठन किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है अपित यहां भी किसी के साथ अन्याय होता है उसका पूर्ण तरीके से विरोध करता है । कहां की जिस तरह से प्रभु श्री रामचंद्र जी सबको एक साथ लेकर चले इस तरह से यह संगठन सबको एक साथ लेकर चलता है।







 संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुभाष सिंह ने क्षत्रियों के बारे में बताते हुए कहा कि बहुत क्षत्रिय संगठन होने के बाद भी क्षत्रियों की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है। कहां की जाति आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ भगवान सिंह ने क्षत्रियों के इतिहास के परिपेक्ष में विस्तृत रूप से बताया।



 जिला महासचिव डॉक्टर नागेश कुमार सिंह ने कहा कि आपसी एकता एवं सहयोग से ही हम वर्तमान चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। संगठन के संयोजक एवं कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर जयंत कुमार सिंह ने कहा कि अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा और रुतबे को पुनः हासिल करना है।





सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में प्रदेश महासचिव ठाकुर आनंद प्रकाश सिंह जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह प्रदेश प्रवक्ता श्री संतोष सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ डॉक्टर मनोज सिंह जिला सचिव पप्पू सिंह जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संरक्षक हनुमानगंज ब्लाक तारकेश्वर सिंह महासचिव फेफना रणजीत सिंह राकेश अध्यक्ष युवा बलिया राहुल सिंह आदि शामिल रहे।