Breaking News

रामलीला मंचन से पहले निकली भव्य शोभा यात्रा, श्रीराम सीता लक्ष्मण हनुमान शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोहा





संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को कस्बे में रामलीला मंचन को लेकर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी,हनुमान, शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की भव्य झांकी दर्शकों का मन मोह रही थी।



             शारदीय नवरात्र के अवसर पर कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला आरंभ होने से पूर्व प्राचीन दुर्गा मन्दिर परिसर से दिन में हाथी, घोड़े , गाजे बाजे एवं देवी देवताओं के भव्य झांकियो से सुसज्जित शोभा यात्रा निकाली गई। जो गड़वार मोड़, भीमपुरा रोड, बेल्थरा रोड मार्ग, सिकंदरपुर मार्ग का भ्रमण करने के उपरांत जनता इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गईं।





शोभायात्रा में शामिल युवक व किशोर डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे। इस दौरान जय सियाराम, हर हर महादेव, मां दुर्गा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा आरंभ होने से पुर्व अयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सभी रामलीला एवं झांकी कलाकारो सहित आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। शोभा यात्रा में पुर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी उमाशंकर राम, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर, महामंत्री डा शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, सुनील गुप्ता, गणपति गोड, कृष्णपाल यादव केपी, जेपी जायसवाल,सभासद मुंशी यादव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी, राजू सोनी, अनिल,अभिषेक सहित सभी पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।